February 27, 2026 10:44 am
ब्रेकिंग
Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील रिंकू सिंह के पिता का निधन: T20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़ काशी में रंगभरी एकादशी: आज गौरा का गौना लेकर आएंगे भोलेनाथ, होली का भव्य आगाज 'पसीने से तरबतर और रोता रहा': नोएडा एमिटी स्कूल बस में 6 घंटे फंसा रहा बच्चा, जानें क्या बोलीं प्रिं... मुंबई एयरपोर्ट पर अब नमाज नहीं! सरकार ने बताई असली वजह, दिया ये नया विकल्प बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि...
पंजाब

पंजाब में ‘बदलाव’ की आहट! 14 मार्च को अमित शाह की मेगा रैली, बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

लुधियाना: भाजपा नेता एडवोकेट सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भुखड़ी कलां ने कहा कि 14 मार्च 2026 को पंजाब में होने वाली ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन राज्य के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की बदलाव और बेहतर शासन की चाह का प्रतीक है।

ग्रेवाल ने भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा चंडीगढ़ से की गई घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास की उम्मीद रखने वाले लोगों की आवाज है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिनमें कानून व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार, माफिया का असर, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियां, किसानों को भुगतान में देरी और बढ़ता अपराध शामिल हैं।

ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब के लोग अब प्रगति, सम्मान और न्याय पर आधारित भविष्य की ओर बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को अपनाकर तेज विकास और स्थिरता के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ‘बदलाव रैली’ पंजाब की राजनीति में एक अहम मोड़ साबित होगी और राज्य को प्रगति के मार्ग पर ले जाएगी।

Related Articles

Back to top button