April 3, 2026 8:31 pm
ब्रेकिंग
छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी
मध्यप्रदेश

उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के धाम में इस वर्ष भी होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा. श्रद्धालु रंग गुलाल मंदिर में नहीं ले जा सकेंगे. क्योंकि दो साल पहले वर्ष 2024 में होली पर्व के दौरान होने वाली भस्म आरती में केमिकल युक्त गुलाल से गर्भ गृह में भड़की आग के कारण 14 लोग झुलस गए थे. दो साल पहले मंदिर में मचे आग के तांडव और भयावह दृश्य को कोई नहीं भूल पाया है. उसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति पिछले साल से मंदिर में होली खेलने पर प्रतिबंध लगा रही है.

मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेंगे भक्त
इस बार भी मंदिर समिति ने निणर्य लेते हुए स्पष्ट किया है कि मंदिर में कोई भी श्रद्धालु होली पर्व के दौरान रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. भगवान के लिए तय मात्रा में हर्बल गुलाल मंदिर समिति उपलब्ध करवाएगी. श्रद्धालुओं को प्रवेश के पूर्व चेक किया जाएगा व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जानी है.

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि, ”मंदिर में प्रतिबंध होली रंगों के उपयोग का आदेश सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, मंदिर से जुड़े हर कर्मचारियों, अधिकारियों सब पर है. सिर्फ भगवान को अर्पित होने वाले रंगों के अलावा कोई भी मंदिर में रंग गुलाल नहीं ले जा सकेगा. आपस में भी कोई मंदिर में रंग नहीं लगाएगा. सभी प्रवेश द्वार पर जांच के निर्देश दे दिए हैं. 2 व 3 मार्च को जांच होनी है. वहीं, CCTV से भी निगरानी सतत जारी रहेगी.”

बाबा महाकाल को चढ़ेगा 1 किलो गुलाल
सहायक प्रशासक मंदिर आशीष फलवादिया ने कहा, ”मंदिर समिति पुजारी परिवार को 1-1 किलो हर्बल गुलाल भगवान महाकाल के लिए उपलब्ध करवा रही है. जो कि भस्म आरती, संध्या आरती, शयन आरती में उपयोग में लिया जाएगा. मंदिर में रंगों के प्रतिबंध आदेश की जो बात हुई है उसमें पूरे मंदिर परिसर में मतलब नंदी हाल, गणेश मंडप, कार्तिक मंडप, सभा मंडप व अन्य जगह सभी शामिल हैं.”

Related Articles

Back to top button