March 6, 2026 8:30 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
महाराष्ट्र

Nagpur Blast News: नागपुर के बारूद कारखाने में दहला देने वाला धमाका! 15 लोगों की गई जान, 18 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी.

ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.

कई मजदूरों के अंदर फंसने की आशंका

बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. अब तक 15 घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.

Related Articles

Back to top button