Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली सरकार पर CAG रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: ₹2,030 करोड़ की अनियमितता, बिजली सब्सिडी और GST ई-वे बिल... दिल्ली-NCR में भारी बारिश से आफत! सड़कों पर लगा भीषण जाम, डूबे अंडरपास; IMD का रेड अलर्ट जारी दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500! CM रेखा गुप्ता बोलीं— "1,000 वॉलेट में और बाकी FD में जाएंगे, ब... देश में अब MBBS की 1.39 लाख से ज्यादा सीटें: संसद में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का खुलास... जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से शहर क्यों बने बंधक? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा— 'इस जगह को बंद क्यो... झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा

Yamunanagar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, होठों पर फेविक्विक और गले पर निशान

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास बेहद संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है. हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया था. पुलिस इस मामले में हनीट्रैप और लव ट्राएंगल के एंगल से जांच कर रही है. मृतक की पहचान शंकरपुरी कॉलोनी निवासी राजीव (21) के रूप में हुई है.

राजीव के भाई हर्ष ने बताया कि रविवार को राजीव का 21वां जन्मदिन था. शुक्रवार दोपहर को वह अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के साथ हरिद्वार जाकर जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. रविवार सुबह बाड़ी माजरा तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइन के किनारे उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.

फेविक्विक से होंठ चिपकाए

वारदात की गंभीरता का अंदाजा शव की हालत से लगाया जा सकता है. राजीव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. शोर न मचा सके, इसलिए उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया गया था. मौके से एक दुपट्टा बरामद हुआ है और गर्दन पर गहरे निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि गला घोंटकर हत्या की गई. राजीव ने अपनी छाती पर गर्लफ्रेंड स्नेहा के नाम का टैटू गुदवाया हुआ था.

लव ट्रायंगल का शक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजीव पिछले 2 साल से स्नेहा के संपर्क में था. हालांकि, हर्ष का आरोप है कि स्नेहा का अमित नाम के किसी अन्य युवक के साथ भी करीब 12 साल से संबंध है. परिजनों को शक है कि इसी लव ट्राएंगल के चलते राजीव की जान ली गई है.

पुलिस की कार्रवाई

सदर थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीआईए (CIA) की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ कर रही है शव को यमुनानगर सिविल अस्पताल भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारणों और मुंह पर लगाए गए पदार्थ की पुष्टि हो पाएगी.

राजीव अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था और पिछले 8 साल से डीजे की दुकान पर काम कर आर्थिक सहारा बना हुआ था। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, अब मां ज्योति ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.