March 9, 2026 8:32 pm
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
धार्मिक

Vastu Tips: गलत दिशा में सिर रखकर सोना बना सकता है कंगाल! जानें वास्तु के अनुसार सोने का सही तरीका, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

अक्सर हम अपने करियर, सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे जीवन में छोटी-छोटी आदतें और वास्तु शास्त्र का गहरा संबंध होता है? वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु की दिशा और स्थान का महत्व बताया गया है. इसी में से एक महत्वपूर्ण नियम है, सोने की सही दिशा. गलत दिशा में सिर रखकर सोने से न केवल हमारी नींद प्रभावित होती है, बल्कि मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए, जानते हैं वास्तु के अनुसार सोने के सही नियम क्या हैं.

दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना सबसे शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर और पैर उत्तर दिशा की ओर होना सबसे अच्छा माना जाता है, मान्यता है कि इस दिशा में सोने से शरीर की ऊर्जा संतुलित रहती है और गहरी नींद आती है. इसके अलावा इससे मानसिक शांति और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, लेकिन जब हम सिर दक्षिण की ओर रखते हैं तो यह शरीर के चुंबकीय संतुलन के अनुरूप होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना भी लाभदायक

यदि दक्षिण दिशा संभव न हो तो पूर्व दिशा में सिर करके सोना भी शुभ माना जाता है.वास्तु के अनुसार यह दिशा ज्ञान, ऊर्जा और सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है. पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से एकाग्रता बढ़ती है. पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ मिलता है

उत्तर दिशा में सिर रखकर सोना क्यों नहीं चाहिए?

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना अशुभ माना गया है.मान्यता है कि इससे शरीर की ऊर्जा असंतुलित हो सकती है. इसके कारण नींद में बाधा,तनाव और बेचैनी, सिर दर्द या थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि उत्तर दिशा की ओर सिर करके न सोएं.

पश्चिम दिशा में सोने का क्या प्रभाव

पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोना सामान्य माना जाता है. यह न तो बहुत शुभ माना जाता है और न ही बहुत अशुभ. हालांकि कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में सोने से काम में देरी, मानसिक बेचैनी जैसी स्थितियां बन सकती हैं. इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाने की सलाह दी जाती है.

सोते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बिस्तर साफ और व्यवस्थित रखें, गंदा या अव्यवस्थित बिस्तर नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
  • बीम के नीचे बिस्तर न लगाएं, वास्तु के अनुसार बीम के नीचे सोने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है.
  • पैरों की दिशा दरवाजे की ओर न हो इसे वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता.
  • सोते समय सिर के पास भारी सामान न रखें इससे मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है.

Related Articles

Back to top button