March 11, 2026 11:01 pm
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...
पंजाब

Youth Congress vs AAP: पंजाब के नए बजट पर सियासी रार! यूथ कांग्रेस सचिव का साय सरकार पर निशाना- “सिर्फ कागज पर नौकरियां, हकीकत में युवा परेशान”

 पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव अंगद दत्ता ने पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार का यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित है और इसमें पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप दिखाई नहीं देता।

अंगद दत्ता ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, लेकिन इसमें औद्योगिक विकास, निवेश और युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की कोई ठोस योजना नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि पंजाब पर पहले ही 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है, जो आने वाले समय में और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के बजाय सरकार लगातार कर्ज के सहारे काम कर रही है।

अंगद दत्ता ने सरकार द्वारा घोषित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने की योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी है, लेकिन पहले से भारी कर्ज में डूबे राज्य में इस योजना के लिए धन कहां से आएगा, यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के हजारों युवा रोजगार की कमी के कारण विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं, लेकिन इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने या बड़े औद्योगिक निवेश की कोई ठोस नीति नहीं दिखाई देती। अंगद दत्ता ने कहा कि पंजाब के लोगों को उम्मीद थी कि सरकार ऐसा बजट पेश करेगी जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, उद्योगों को बढ़ावा देगा और युवाओं को रोजगार के अवसर देगा, लेकिन यह बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

Related Articles

Back to top button