March 13, 2026 6:29 pm
ब्रेकिंग
Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... Chhattisgarh Assembly: अलसी बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक उमेश पटेल ने सदन में उठाई जांच ... महुआ बीनने वाले हाथों में अब होगी 'कलम'! सुकमा कलेक्टर की इस जादुई पहल ने बदल दी बस्तर की तस्वीर; नक... गैस माफिया पर महा-एक्शन! भोपाल में कालाबाजारी करते पकड़े गए 24 सिलेंडर; व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमार...
हरियाणा

Haryana Cow Smuggling: हरियाणा के नूंह में गो-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार; 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और कुल्हाड़ी बरामद

नूंह:  नूंह जिले में पुलिस ने गौ-तस्करी और गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना और आकेड़ा थाना क्षेत्र में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन पिकअप गाड़ियों से सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि एक मोटरसाइकिल से करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और कुछ औजार भी कब्जे में लिए गए हैं। रमजान के पवित्र महीने में भी जिले में गौ-तस्करी और गौहत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बड़ी महापंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से हरियाणा की ओर गौधन लेकर तीन पिकअप गाड़ियां बॉम्बे एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाली हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बावनढेड़ी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध तीन पिकअप गाड़ियां आते ही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगीं, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों वाहनों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ियों से कुल सात गायें बरामद हुईं, जिन्हें रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद निवासी कहरानी, भिवाड़ी (राजस्थान), सैकुल निवासी गंगवानी पिनंगवा, नूंह, अकबर निवासी गंगवानी पिनंगवा, नूंह, संजय निवासी तिजारा (राजस्थान), ललित कुमार निवासी ढाकी तिजारा (राजस्थान) और इरसाद निवासी अमीनाबाद फुसेता थाना बिछोर, नूंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और करीब 27,450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गोहत्या निषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
|
वहीं दूसरे मामले में सीएस स्टाफ नूंह को सूचना मिली कि युनुस निवासी आकेड़ा मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांस लेकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिहाना के कच्चे रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल से गिर गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक खुर्जी, छुरी और कुल्हाड़ी बरामद की गई। आरोपी युनुस के खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जिले में गौ-तस्करी और गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button