March 11, 2026 3:35 pm
ब्रेकिंग
Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त;... Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30... Power Crisis Alert: मध्य पूर्व तनाव का भारतीय बिजली ग्रिड पर असर, सरकार ने बढ़ाया कोयला और गैस का स्ट... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों न... Arvind Kejriwal on LPG Crisis: गैस की किल्लत पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेश नीति पर उठाए...
हरियाणा

Sirsa Female Murder Solved: सिरसा में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिरसा: सिरसा के डबवाली में महिला मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शादी के बाद महिला के 2 बॉयफ्रेंड थे। जब आरोपी विक्रम को उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू की थी। शुक्रवार रात को विक्रम महिला सुमन के घर पहुंचा था। घर में उसका 11 वर्षीय बेटा था, जिसे विक्रम ने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया। वहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। गुस्से में विक्रम ने तेजधार हथियार से सुमन के गले पर वार कर दिया था। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मौत से पहले महिला काफी देर तक तड़पती रही थी।

बताया जा रहा है कि डबवाली के वार्ड-15 में रहने वाली महिला सुमन (28) की शादी 2014 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी युवक राजू के साथ हुई थी। सुमन के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पति काफी शराब पीता था, जिससे परेशान होकर तीन साल से सुमन मायके के पास ही एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। सुमन के 2 बेटे हैं। एक बेटा उनके पति राजू और एक बेटा सुमन के साथ ही रहता था। हालांकि मनमुटाव के बाद भी दोनों का तलाक नहीं हुआ था। पति से अलग रहने के बाद सुमन विक्रम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों बाद विक्रम के साथ भी महिला के रिश्ते ठीक नहीं रहे। सुमन पड़ोस के ही एक दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इसी बात से विक्रम सुमन से रंजिश रखने लगा।

डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि बेटे ने सबसे पहले मां का शव देखा था। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन अपने बेटे के साथ किराए के मकान में सो रही थी। तभी विक्रम भी वहां आ गया। तभी विक्रम ने बेटे को रुपए का लालच देकर घर से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच सुमन के दूसरे बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर विक्रम ने महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटा जब कुछ देर बाद घर पहुंचा तो मां की हालत देखते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। आरोपी विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button