March 11, 2026 6:39 pm
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...
उत्तरप्रदेश

Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर तहसील में एक महिला ने बेटियों संग मिलकर फॉरेंसिक में तैनात सीनियर साइंटिस्ट की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी. महिला का आरोप है कि साइंटिस्ट ने पहले तो मोबाइल से उनकी बेटियों का वीडियो बनाया और फिर इस बात का विरोध करने पर वह उन्हें धमका रहा था. कह रहा था कि दीवानी के मुकदमे में पैरवी करना बंद कर दो. नहीं तो तुम्हें जेल भिजवा दूंगा. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका घाटमपुर नगर स्थित सिविल कोर्ट में कैलाश नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है. कैलाश के केस की पैरवी उनके जानकर संतोष कुमार कुरील कर रहे हैं, जो कि झांसी में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात है. महिला अपनी दो बेटियों के संग शनिवार को तारीख लेने आई थी. आरोप है कि संतोष कुमार कुरील ने उसकी बेटियों का वीडियो बनाया.

महिला ने बेटियों संग साइंटिस्ट को पीटा

महिला ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते ही विवाद काफी बढ़ गया. आरोप है कि इस दौरान संतोष ने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिससे गुस्साई महिला और उसकी बेटियों ने संतोष की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी. सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस संतोष और महिला समेत बेटियों को पकड़कर थाने लाई, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है.

महिला ने संतोष पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी. साइंटिस्ट तहसील दिवस में आए थे. इस दौरान महिला और उनके बीच विवाद हो गया. घटना की जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद मामले में मदद करने के नाम पर संतोष कुरील ने उसके साथ लगभग दो सालों तक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, एक दिन संतोष ने अपने साथी कैलाश और अवधेश के साथ मिलकर भी गैंगरेप किया.

इसका मुकदमा भी घाटमपुर दर्ज था. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया. अपनी पावर का इस्तेमाल कर संतोष ने केस को पलट दिया. महिला का आरोप है कि संतोष कुरील उसे लगातार मुकदमे की पैरवी करने से रोक रहा है. बता दें कि साइंटिस्ट की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Related Articles

Back to top button