March 11, 2026 6:00 pm
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...
मध्यप्रदेश

Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत ये रही कि आग भड़कते ही यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और बस से बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई.

जानकारी के अनुसार, जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस (क्रमांक MP 30 P 7070) 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. सफर के दौरान कटनी के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. चालक ने मैकेनिक से मरम्मत कराई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को वापस रीवा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक चिंगारियां उठने लगीं.

कंडक्टर और ड्राइवर की कोशिशें नाकाम

बस के परिचालक रुद्र सिंह बघेल ने बताया कि जैसे ही बोनट से धुआं और चिंगारी दिखी, चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. अफरा-तफरी के बीच बस में सवार यात्रियों ने तुरंत बस से छलांग लगा दी.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. पुलिस अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button