March 11, 2026 8:55 pm
ब्रेकिंग
होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस... सरेराह गुंडागर्दी! बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बीच सड़क लूटा; दिनदहाड़े वारदात से दहला इला... पंजाब में फिर 'गैंगवार' जैसी वारदात! कार सवार हमलावरों ने युवक को सरेआम मारी गोलियां; अंधाधुंध फायरि... अस्पताल में गोलियां चलाने वाले बदमाश ढेर! फिरौती के लिए की थी फायरिंग, पुलिस ने 2 को दबोचा; पास से म... जालंधर में खाकी का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! नशे के अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; चप्पे-चप्पे की ... अमृतसर में नहीं होगी तेल और गैस की कमी! DC का बड़ा बयान— "अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त ... पंजाब में रसोई गैस का संकट! घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग पर लगी रोक? सर्वर डाउन होने से मचा हाहाकार; 10... Punjab Crime: सड़क किनारे खड़ी होकर लोगों को शिकार बनाने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, कुल 11 दबोचे गए; प...
हरियाणा

Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया मामला

रेवाड़ी: मंगलवार की रात बावल में बनवारे के वक्त बवाल हो गया. देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखे दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और एक दूसरे पर लाठी-डंडे चले. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. बताया जा रहा है कि एक ही गौत्र की लड़की से शादी करने के मुद्दे पर विवाद हुआ. सूचना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इसके बाद पुलिस कस्टडी में बनवारा निकाला गया.

बावल में बनवारे पर विवाद: बुधवार यानी आज शादी होगी, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है. तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. दूल्हे के चाचा एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकल रहा था. बस्ती में ही प्रेम कुमार और जगदीश पहले से लठ लेकर बैठे हुए थे. अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसने शुरू हो गए. कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया.

दो पक्षों के बीच झड़प: पुष्प कुमार ने कहा कि “हमले में मेरे बेटे अमित समेत कई को चोटें आई. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. सूचना के बाद देर से आई पुलिस ने स्थिति को संभाला और पुलिस कस्टडी में बनवारा निकलवाया. बस्ती में सारवान गौत्र के परिवार रहते हैं. पहले से हमारे गौत्र में सारवान और सारवान गौत्र में हमारी गौत्र की लड़कियों से शादी हो चुकी है. जिस पर कभी किसी पक्ष ने एतराज नहीं किया. अब मेरे भतीजे की शादी सारवान गौत्र की लड़की के साथ हो रही शादी पर आपत्ति जता रहे हैं. सारवान गौत्र के लोगों ने हमें पहले भी धमकी दी थी. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी. अब भी सारवान गौत्र की लड़की से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.”

गांव में भारी पुलिस बल तैनात: बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि “देर रात सूचना मिली कि एक बनवारा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया है, लेकिन राकेश के परिवार ने शिकायत दी थी, परंतु किसी का नाम नहीं बताया. मंगलवार को भी हमने बात की थी. अचानक बनवारे के समय ये सब हो गया. 20-25 परिवार शादी के विरोध में हैं, लेकिन पुलिस बल तनाव करवा दिया गया है और सहकुशल बनवारा को निकाला गया. इस मामले में करवाई जा रही है.”

Related Articles

Back to top button