March 14, 2026 4:10 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
झारखण्ड

NH-39 News: लोकसभा में उठा नेशनल हाइवे 39 का मामला, पलामू सांसद ने ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर निर्माण की उठाई मांग; जानें क्या है पूरा प्लान

पलामूः झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर प्रदेश के वाराणसी कॉरिडोर को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे 39 का मामला लोकसभा में उठाया गया. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत नेशनल हाइवे 39 पर पलामू के कई इलाकों में फ्लाईओवर बनाने की मांग को लेकर अपनी बात को रखा है.

दोनों जगह पर दुर्घटना की आशंका

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाइवे 39 पर चार लेन का काम चल रहा है. इस सिलसिले में, पलामू में भोगू से शंखा तक और मेदिनीनगर में पोखराहा और जोड़ में भयंकर ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है. पोखराहा में नेशनल हाइवे के बीच से डालटनगंज पांकी रोड जबकि जोड़ में डाल्टनगंज पाटन रोड गुजर रही है. दोनों जगह पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

चार लेन बाइपास बन रहा है

लोकसभा में बोलते हुए, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रांची-वाराणसी कॉरिडोर के लिए नेशनल हाइवे 39 पर चार लेन का बाइपास बन रहा है.

यह परियोजना राष्ट्रीय महत्व के साथ-साथ पलामू एवं आसपास के इलाकों में आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है. दो जगह पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए हैं और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं

भारी वाहनों, दोपहिया, स्कूली वाहनों एवं स्थानीय आवागमन के कारण दोनों जगह पर भीड़ रहती है. वर्तमान में बनाई गई क्रॉसिंग असुरक्षित है, हाल के दिनों में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोकसभा में बोलते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दोनों ब्लैक स्पॉट पर अविलंब फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति देने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button