March 16, 2026 3:44 pm
ब्रेकिंग
कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! 'न नक्शा, न राख'—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की... फरीदाबाद में 'अवैध कॉलोनियों' का महा-स्कैम! 10 सालों में भू-माफियाओं ने बिछाया जाल, ACB की रिपोर्ट म... Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न...
पंजाब

Ludhiana Crime News: संजय गांधी कॉलोनी में बदमाशों का हमला, तलवारें लहराकर गाड़ियों में की तोड़फोड़; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लुधियाना: महानगर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए जब थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आती संजय गांधी कॉलोनी (सेक्टर-32) में बदमाशों ने रातभर जमकर उत्पात मचाया। गोपाल मंदिर के पास स्थित इलाके में बदमाशों ने ऐसा खौफनाक माहौल बना दिया कि लोग पूरी रात अपने घरों में दुबके रहे।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे गलियों में गाली-गलौज और ईंट-पत्थर चलने की आवाजें आने लगीं। इसी दौरान करीब 6 नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे। उनके हाथों में तलवारें और तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने इलाके में कई चक्कर लगाए और रास्ते में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उन पर तलवारों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश खुद ही मोबाइल से अपनी हरकतों का वीडियो बना रहे थे। गली के दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हंगामा देर रात से लेकर सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस की पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची, लेकिन सायरन की आवाज सुनते ही बदमाश गलियों में छिप जाते और पुलिस के जाते ही फिर से तोड़फोड़ शुरू कर देते थे।

Related Articles

Back to top button