March 14, 2026 4:13 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
पंजाब

Punjab Border Alert: पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त नाकाबंदी, तीन स्तरों पर पुलिस की तैनाती; बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भारी चेकिंग

फरीदकोट : पंजाब डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर आज राज्य भर में रात भर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग और नाकेबंदी की जा रही है। इसी क्रम में फरीदकोट जिले में भी कई स्थानों पर अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर नाके लगाए गए हैं और विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी इन नाकों पर लगाई गई है।

आईजी रेंज फरीदकोट निलंबरी जगदाले और एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने इन नाकों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी निलंबरी जगदाले ने बताया कि डीजीपी पंजाब के आदेशों के बाद पूरे राज्य में विशेष नाकेबंदी की गई है। पुलिस तीन स्तरों पर काम करेगी, जिसके तहत मुख्य नाकों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इनके पास हर तरह के हथियार और आवश्यक उपकरण होंगे, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा पूरी रात पीसीआर कर्मचारी शहर के अंदर गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि नाकेबंदी के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि देर रात बिना किसी जरूरी काम के घूमने वाले और संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की जाए और उनकी जांच की जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button