March 14, 2026 1:59 pm
ब्रेकिंग
शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा ... Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव 'आदि परब' का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण... जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला 'वीआईपी ट्रीटमेंट'; वार्ड... Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड... बालोद प्रशासन का 'सुपर एक्शन'! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159... LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें... सूरजपुर में मातम के बीच भारी बवाल! पेड़ काटने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख... मैनेजर निकला 'विभीषण'! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए... उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई 'किंग' की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी कि... छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के...
पंजाब

G Khan and Jasmine Akhtar Post: जी खान और जैस्मीन अख्तर ने क्यों लिखा ‘Lock 17th March’? शादी की तस्वीर वायरल, जानें क्या है पूरा सच

 पंजाबी सिंगर जी खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम आईडी पर फीमेल सिंगर और मॉडल जैस्मिन अख्तर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। आपको बता दें कि, जी खान ने जो 5 तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दोनों शादीशुदा कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं।

‘लॉक्ड’ ऑन 17th March

जी खान ने इन तस्वीरों के साथ एक दिलचस्प कैप्शन लिखा है, “लॉक 17th March” और साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाया है। इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या जी खान सच में शादी कर रहे हैं या ये उनके किसी आने वाले नए गाने की शूटिंग की तस्वीरें हैं।

सोनम बाजवा के नाम पर ट्रोलिंग

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर फैंस जी खान को एक्ट्रेस सोनम बाजवा के नाम पर भी ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि जी खान अक्सर अपने लाइव शो और इंटरव्यू के दौरान सोनम बाजवा का जिक्र करते थे और फैंस उनका नाम सोनम के साथ जोड़ते रहे हैं। लुधियाना में एक शो के दौरान भी जब जी खान ने कहा था कि वह जल्द ही ‘गुड न्यूज़’ देंगे, तो भीड़ में सोनम बाजवा के लिए नारे लगे थे। अब जब जैस्मिन के साथ तस्वीरें सामने आईं, तो एक फैन ने तो यह भी लिखा, “जी खान की आंखें याद आएं तो रोना मत”।

कौन हैं जैस्मिन अख्तर ?

जैस्मिन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक उभरती हुई मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय से वह पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपने स्टाइल और लुक्स की वजह से काफी फेमस हो रही हैं। फिलहाल, जी खान के फैंस 17 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि यह राज खुल सके कि यह ‘पक्की मुहर’ शादी पर लगी है या किसी नए गाने पर।

Related Articles

Back to top button