March 15, 2026 4:00 pm
ब्रेकिंग
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेता की पिटाई! पार्किंग में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे; हमले में म... Bhoramdeo Mahotsav 2026: भोरमदेव महोत्सव की तारीखों का ऐलान, कबीरधाम के छपरी में होगा सांस्कृतिक महा... Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमो... पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वा... Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; ... Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; प... Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20... CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेष... "बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!"—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलि... MCB जिला अस्पताल का कायाकल्प! सुविधाओं में इजाफा होते ही उमड़ी मरीजों की भीड़; रोजाना 300 से ज्यादा ...
टेक्नोलॉजी

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!

मिडिल ईस्ट में यूएस इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ लेते दिखाई दे रही है. अब ईरान ने एक नई लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि इजरायल, दुबई, अबू धाबी और पश्चिम एशिया के अन्य स्थानों पर स्थित अमेरिका की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी जैसे कि Google, Amazon, Microsoft, Nvidia, IBM, Oracle और Palantir के कार्यालयों को टारगेट किया जाएगा. इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब इन कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है.

ईरान से जुड़ी न्यूज एजेंसी ‘Tasnim’ ने हाल ही में इस लिस्ट को पब्लिश किया है. इस लिस्ट में बताया गया है कि ईरान अब अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों के कार्यालयों और बुनियादी ढांचों (इंफ्रास्ट्रक्चर) को निशाना बनाएगा. इजरायल ने इन कंपनियों की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मिलिट्री कामों के लिए किया गया, यही वजह है कि कंपनियां अब ईरान की हिट लिस्ट पर आ गई हैं.

जिन ऑफिस और क्लाउड-सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र किया गया है, वह इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कुछ खाड़ी देशों में भी फैले हुए हैं. तसनीम न्यूज एजेंसी के एक बयान के अनुसार, अब ये जंग बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर केंद्रित युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिस वजह से ईरान के संभावित लक्ष्यों (टारगेट) का दायरा भी विस्तृत (बढ़) गया है.

Amazon Data Centre पर हो चुका है हमला

पिछले एक हफ्ते में, खबरों के मुताबिक ईरानी ड्रोन ने बहरीन में Amazon Web Services (AWS) के एक डेटा सेंटर पर हमला किया और संयुक्त अरब अमीरात में AWS की दो और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई, सेवाएं ठप हो गईं और आपातकालीन शटडाउन करना पड़ा. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी और इजरायली सैन्य अभियानों में इन डेटा सेंटरों की भूमिका थी, इस वजह से इन्हें निशाना बनाया गया था.

Related Articles

Back to top button