March 15, 2026 4:10 pm
ब्रेकिंग
गढ़वा प्रशासन का 'अजब-गजब' कारनामा! दुनिया छोड़ चुके कर्मचारी का कर दिया तबादला; सोशल मीडिया पर उड़ा ... पलामू में भीषण धमाका! गैस एजेंसी के डंप यार्ड में फटे एलपीजी सिलेंडर; हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घ... बोकारो में दवाइयां जलाने पर 'सुपर एक्शन' में DC! सिविल सर्जन से तलब की रिपोर्ट; सरकारी खजाने की बर्ब... कोयलांचल के बच्चों ने भरी वैज्ञानिक उड़ान! BCCL और IIT-ISM की अनूठी पहल; खदान क्षेत्र के नन्हे दिमागो... Ranchi LPG Crisis: रांची में रसोई गैस की सप्लाई ठप, अस्पतालों के किचन पर मंडराया खतरा; मरीजों को नही... Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में पीएलएफआई नक्सली का आतंक, जमीन कारोबारी से मांगी लेवी; दहशत में... Ranchi Kshatriya Samagam 2026: रांची में क्षत्रिय एकता का महाकुंभ, देश के कोने-कोने से आए लोग; समाज ... दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीजेपी नेता की पिटाई! पार्किंग में विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे; हमले में म... Bhoramdeo Mahotsav 2026: भोरमदेव महोत्सव की तारीखों का ऐलान, कबीरधाम के छपरी में होगा सांस्कृतिक महा... Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमो...
लाइफ स्टाइल

शीशे सा चमकेगा चेहरा और मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी! आज ही शुरू करें ‘Rainbow Diet’, जानें इसे फॉलो करने का सही तरीका

हेल्दी और चमकदार त्वचा के लिए लोग अक्सर महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं, लेकिन ये आपकी त्वचा की सिर्फ ऊपरी देखभाल ही करते हैं. सही मायने में स्किन को नेचुरली चमकदार बनाना है तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस डाइट लेनी चाहिए. दरअसल हमारी रोज की खानपान की आदतें न सिर्फ सेहत पर बल्कि त्वचा पर भी असर डालती हैं. एक्सपर्ट भी अक्सर ये सलाह देते हैं कि नेचुरल ग्लो पाना है तो अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा कलरफुल फ्रूट और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इस आर्टिकल में जानेंगे रेनबो डाइट के बारे में जो इसी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है.

दरअसल जब आप रेनबो डाइट लेते हैं तो इससे आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं. जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के साथ ही चेहरे और बालों पर भी इसका पॉजिटिव असर दिखता है. इस डाइट को फॉलो करने से विटामिन सी से लेकर प्लांट बेस्ड प्रोटीन और अमीनो एसिड्स भी मिलते हैं. इससे कोलेजन सही रहता है जिससे त्वचा साफ होने के साथ ही यंग भी बनाए रखने में मदद मिलेगी.

लाल रंग के फूड्स

रेनबो डाइट में लाल रंग के फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है जिनमें लाइकोपीन, विटामिन C और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये आपकी त्वचा में कोलेजन बनने के प्रोसेस में हेल्प करते हैं और विटामिन सी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. इन फूड्स को खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, इससे आपकी स्किन चमकदार बनती है.

कौन से रेड फूड्स खाएं?

रेनबो डाइट में आप रेड फूड्स में टमाटर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, लाल अंगूर, चेरी, सेब, अनार, केसर, आलूबुखारा, जैसी चीजें खा सकते हैं. इससे विटामिन सी के साथ ही बी कॉमप्लेक्स और आयरन भी मिलेगा.

नारंगी और पीले रंग के फूड्स

रेनबो डाइट में ऑरेंज कलर के फूड भी शामिल किए जाते हैं जो बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन, अल्फा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं. ये भी आपकी त्वचा और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदा करते हैं. ये आपकी स्किन की ऊपरी लेयर को हेल्दी बनाते हैं और कोशिकाओं को मजबूत करते हैं.

नारंगी-पीले रंग के फूड्स

इसमें आप नंबर वन पर गाजर को डाइट का हिस्सा बनाएं. इसके साथ ही आप शकरकंद, कद्दू, पपीता, ऑरेंज, पपीता, पीली शिमला मिर्च, नींबू, खुबानी, जैसे फल सब्जियां डाइट में शामिल करें.

हरे रंग के फूड्स

ग्रीन कलर के फूड्स आपकी स्किन की सूजन और पिंपल्स को कम करने में हेल्पफुल रहते हैं. इनमें फोलेट, ग्लूकोसिनोलेट्स, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं. इससे त्वचा की पफीनेस कम होती है और इंफ्लामेशन से बढ़ने वाले वेट को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

ग्रीन कलर के फूड्स

अगर हम ग्रीन कलर के फूड्स की बात करें तो इसमें अलग-अलग हरी सब्जियां ले सकते हैं जैसे पालक, हरी मेथी, केल और बाकी के साग. इसके अलावा लेट्यूस, नाशपाती, पत्ता गोभी, ब्रोकली, धनिया, पुदीना, मटर, शिमला मिर्च, अंगूर, कीवी, करेला, खीरा, एवोकाडो, हरी मिर्च, आंवला, ग्रीन सेब, अमरूद.

नीले और पर्पल फूड्स

रेनबो डाइट में गहरे नीले और बैंगनी रंग के फल-सब्जियां भी शामिल की जाती हैं. इनमें एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और कोलेजन लॉस को रोकने में मदद करते हैं. इससे यूवी किरणों से भी स्किन का बचाव होता है. ये त्वचा के दाग-धब्बों और एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में हेल्पफुल है.

नीले और बैंगनी फूड्स

आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी, काले अंगूर, बैंगनी पत्ता गोभी, ब्लैकबेरी, बैंगन, जामुन, ब्लू पोटेटो, प्लम, पैशन फ्रूट, जैसी चीजों को शामिल करें.

क्यों फायदेमंद है रेनबो डाइट?

रेनबो डाइट करना मुश्किल भी नहीं है और दूसरी चीज इसके फायदे ही फायदे हैं. अलग-अलग रंग के फल और सब्जियों में कई तरह के अलग विटामिन-मिनरल्स और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जब डेली डाइट में इन कलरफुल फूड्स को शामिल करते हैं तो त्वचा की कोशिकाएं मजबूत बनती हैं और कोलेजन भी बूस्ट होता है. इसी के साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ भी सही रहती है और फिटनेस भी बनाए रखने में मदद मिलती है.

Related Articles

Back to top button