March 13, 2026 10:46 pm
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
छत्तीसगढ़

Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जांजगीर चांपा : सरकारी योजनाएं और विकास कार्य की सुविधा जनता तक पहुंच रही है या नहीं इस बात को जानने के लिए चिलचिलाती धूप में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ग्रामीणों के बीच पहुंचे. कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ ने कई गांवों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अकलतरा विकासखंड में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल संचय के लिए नालों में स्टॉप डेम निर्माण और कृषि भूमि में डबरी निर्माण जैसे कार्यों की प्रगति देखी गई.कलेक्टर ने इन योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

तेज धूप में किया गांवों का दौरा

दोपहर करीब दो बजे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ शासन की योजनाओं का जायजा लेने निकले.तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद अधिकारियों ने तिलई गांव, मुरली गांव, कंजी गांव, कटघरी गांव और मधुआ गांव का दौरा किया. यहां प्रधानमंत्री आवास निर्माण, राशन दुकान निर्माण तथा कंजी नाला में बनाए गए चेक डेम का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा की.

नकदी फसल लगाने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पीएम आवास निर्माण के दौरान हितग्राहियों को आने वाली समस्याओं का निराकरण कर जल्द आवास निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए. साथ ही कंजी नाला में बनाए गए चेक डेम के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने और किसानों को लिफ्ट इरिगेशन के जरिए धान के अलावा अन्य नकदी फसलें लगाने के लिए प्रेरित किया.निरीक्षण के दौरान मधुआ गांव के किसान देवराज सिंह चौहान ने मनरेगा के तहत अपने खेत में बनाए गए 35 डिसमिल डबरी का भी अवलोकन करवाया.

डबरी से खेत का अतिरिक्त पानी संचित किया जा रहा है और भविष्य में उसमें मछली पालन करने की योजना है- देवराज सिंह चौहान,किसान

महिला की गन्ना रस दुकान में मिली राहत

कलेक्टर ने किसान को मत्स्य पालन और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए. दौरे के दौरान कटघरी गांव में आजीविका मिशन के तहत गन्ना रस की दुकान चला रही महिला हितग्राही से भी मुलाकात भी कलेक्टर ने की. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने वहां गन्ना रस पीकर गर्मी से राहत ली और महिला को अपने व्यवसाय को लगन से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए 500 रुपये देकर उसका हौसला बढ़ाया.

Related Articles

Back to top button