March 14, 2026 5:45 pm
ब्रेकिंग
"अब नहीं डूबेगी दिल्ली!"—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभ... "सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा"—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उ... LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं...
मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार

ग्वालियर: ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में करीब 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में 121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया. इतना ही नहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब ग्वालियर के लिए पांच मांगें सीएम के सामने रखीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत पूरा करने की घोषणा भी कर दी है.

युद्ध पर राहुल गांधी की राजनीति की हुई निंदा

शुक्रवार को ग्वालियर के घाटीगांव में प्रदेश स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में आने वाले 1500 रु मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में भी ट्रांसफर किए. इस दौरान मंच सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति पर कड़े शब्दों में निंदा की है.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बांधे तारीफों के पुल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन दिया. उन्होंने मंच से सीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “आजादी के बाद, पहली बार, हमारी पुरानी स्टेट से पहला मुख्यमंत्री बना है ये ग्वालियर के लिए आनबान शान की बात है. मैंने ऐसा मुख्यमंत्री नही देखा है. जो चप्पे-चप्पे पर घूम रहा है, विदेश तक जा रहा है, उधोग ला रहा है.” सिंधिया ने आगे कहा, “मैंने पांच मांग की हैं, जिसमें भितरवार में सिविल डिस्पेंसरी, चिनोर, घाटीगांव, करहिया में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, भितरवार की कृषि मंडी का विस्तार किया जाए, हरसी डैम का विस्तार किया जाए, क्योंकि ये 150 साल पुराना है.”

ग्वालियर को मिली करोड़ों की सौगात

लाड़ली बहना सम्मेलन में ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया. इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रु लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उ

देश को लगातार लज्जित कर रहे राहुल गांधी : मोहन

एक और जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को इस महीने का खर्च दिया और ग्वालियर को विकास की सौगात दी, तो वही मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा,” प्रदेश में कोई किल्लत नहीं है, हमने प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा है. किसी प्रकार की कोई घबराहट की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास और डेवलपमेंट का वातावरण बना है. बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है राहुल गांधी लगातार देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं.

राहुल गांधी को अपनी गंभीरता का एहसास होना चाहिए, जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, ऐसे में देश का एकजुट होना जरूरी है, पक्ष और विपक्ष को एक साथ होना जरूरी है, लेकिन लगातार देशवासियों के साथ प्रशासन को लज्जित करने का काम राहुल गांधी जी कर रहे हैं, मैं इसकी निंदा करता हूं. देश और प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि कोई क्राइसिस नहीं है एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सब सुलभ है.”

च्च स्तरीय पुल शामिल हैं. इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा ग्वालियर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित सड़कें शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button