March 15, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
झारखण्ड

बोकारो में दवाइयां जलाने पर ‘सुपर एक्शन’ में DC! सिविल सर्जन से तलब की रिपोर्ट; सरकारी खजाने की बर्बादी पर अधिकारियों में मची खलबली

बोकारो: एक तरफ गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान पूरी दवाई नहीं मिलती है, वहीं बोकारो के सरकारी अस्पताल में दवाइयां जलाने का मामला सामने आया है. बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दवाइयां और पुरानी प्रचार सामग्री जलाने का मामला सामने आने के बाद बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने ज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आयरन की गोलियों के साथ कई प्रचार-प्रसार की सामग्री को भी जलाने का काम किया गया है. वहीं बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने इसे गंभीर मामला बताया है और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन कार्यालय से सटे दो कमरों में वर्ष 2011 से आयरन की गोलियां और पुराने कागजात भरे पड़े थे. यह कमरा काफी दिनों से नहीं खुला था. सिविल सर्जन ने दोनों कमरों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया था. सफाई के बाद इस कमरे को बेहतर ढंग से बनाने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाना था. साफ-सफाई के दौरान कमरे से पुरानी दवाई और कागजात निकाले गए थे. जिसके बाद इसमें आग लगा दी गई. आग लगाने के बाद मामला सुर्खियों में आया था.

हालांकि मौके से सभी जली हुई दवाइयां और कागजात को हटा दिया गया है, लेकिन सिविल सर्जन ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी. डीसी के स्तर से भी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. जांच रिपोर्ट डीसी को जल्द सौंपी जाएगी.

Related Articles

Back to top button