March 16, 2026 8:27 pm
ब्रेकिंग
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच 'सुपर' रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया... Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वां... नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा 'ट्यूलिप गार्डन'; 18 लाख फूलों की... संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- 'नमाजियों की सुर... भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का 'सुपर' एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू... Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्... दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा 'सुपर मेडिकल हब'! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को ए... Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ... Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; ...
हिमाचल प्रदेश

नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल

कश्मीर घाटी के दिल कह जाने वाले श्रीनगर में स्थित विश्व प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. यह गार्डन डल झील के किनारे और जबरवान पहाड़ियों के दामन में स्थित है, जो कि एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है. इसका उद्घाटन जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने किया है. इस दौरान सीएम के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था. पर्यटकों में बीच इस गार्डन को लेकर काफी उत्सुकता है.

अगर आप भी फूलों के दीवानें हैं तो आपके लिए श्रीनगर में स्थित गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन खुल गया है. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने गार्डन में फूलों का दीदार किया. इसका उद्घाटन जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने किया है, जिन के साथ लगभग उनका पूरी मंत्रिमंडल था. इस गार्डन के पर्यटकों के लिए खोले जाने से जहां एक तरफ जम्मू कश्मीर के स्प्रिंग सीजन ट्यूरिज्म की शुरुआत हुई है, तो वहीं पर्यटक भी इस गार्डन के खुलने से काफी खुश नजर आ रहे हैं.

18 लाख ट्यूलिप देख पाएंगे पर्यटक

बता दें कि इस गार्डन का दीदार करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से पहुंचते हैं. थाईलैंड से पहुंचे पर्यटकों के अनुसार, उन्होंने ट्यूलिप गार्डन को जन्नत से कुछ कम नहीं बताया है. पर्यटक 30 हेक्टेयर में फैले इस ट्यूलिप गार्डन में इस साल 70-75 किस्मों के लगभग 18 लाख से अधिक ट्यूलिप देखे पाएंगे. इस बार फूलों की क्यारियों को और भी ज्यादा घना बनाया गया है, ताकि फूलों का नजारा और भी ज्यादा शानदार लगे.

खुशनुमा हुआ माहौल

पिछले साल 2025 में 8.55 लाख से भी अधिक पर्यटक इस बाग को देखने यहां आए थे और उम्मीद है कि यह आंकड़ा इस बार पार होगा. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक गार्डन में तस्वीरें लेते नजर आए हैं. यहां ट्यूलिप फूलों की खुशबू न केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है, बल्कि उनका खिलना कश्मीर की खूबसूरत घाटी में बसंत की पहली दस्तक भी देता है.

Related Articles

Back to top button