Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
सांपला के वार्ड 11 में बेड पर खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय मनोज का शव, एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए अम्बाला के साहा में देर रात सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद भीषण आग: कमरे में सो रहे 4 युवक गंभीर रूप से... जींद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से रचा गया नया इतिहास रोहतक: कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा समेत 4 पर दहेज हत्या की FIR, पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया प... ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया और प्रिया घनघस का मेडल पक्का, अब गोल्ड के ल... CWG में हरियाणा की 'स्वर्णिम पंच'! मुक्केबाजी फाइनल में पहुंचे 7 खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा को सिल्वर पर स... CWG में हरियाणा की 'स्वर्णिम पंच'! मुक्केबाजी फाइनल में पहुंचे 7 खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा को सिल्वर पर स... भिवानी की बेटी प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में जीता गोल्ड, कनाडा की मुक्केबाज को 5-0 से दी श... भिवानी की बेटी जैस्मिन लंबोरिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता 7वां गोल्ड मे... रोहतक: इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति

LPG ग्राहकों की मौज! e-KYC की झंझट खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश; अब सिर्फ इन लोगों को ही कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (eKYC) सिर्फ उन LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है. यह नियम सभी ग्राहकों पर लागू नहीं है, जबकि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में कहा जा रहा था कि हर LPG यूजर को यह प्रक्रिया करनी होगी.

मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ खबरों की वजह से LPG उपभोक्ताओं में बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को लेकर भ्रम फैल गया है. मंत्रालय ने कहा, यह कोई नया नियम नहीं है. हाल की पोस्ट का मकसद ज्यादा से ज्यादा LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

इन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी eKYC

मंत्रालय ने साफ किया कि eKYC सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. जिन लोगों ने पहले ही ऑथेंटिकेशन कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह नियम सीमित है. मंत्रालय के अनुसार, PMUY उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया साल में सिर्फ एक बार करनी होती है और वह भी 7 सिलेंडर लेने के बाद यानी 8वें और 9वें रिफिल पर सब्सिडी पाने के लिए जरूरी होती है.

घर बैठे कर सकते हैं eKYC

सरकार ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया बहुत आसान है और इसके लिए LPG डीलर के पास जाने की जरूरत नहीं है. eKYC घर बैठे मुफ्त में किया जा सकता है. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया की वजह से LPG सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यानी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी. सरकार के अनुसार, आधार आधारित eKYC से LPG सिस्टम में पारदर्शिता आती है, सही लोगों को सब्सिडी मिलती है, फर्जी लाभार्थियों को हटाया जाता है और सिलेंडर की गलत तरीके से बिक्री पर रोक लगती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.