March 19, 2026 12:11 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
छत्तीसगढ़

Chaitra Navratri 2026: मां अंगारमोती धाम में आस्था का सैलाब, 4500 ज्योति कलशों से रोशन होगा मंदिर; श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

धमतरी: चैत्र नवरात्र के लिए धमतरी जिले के देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र धमतरी के गंगरेल बांध स्थित आदि शक्ति मां अंगारमोती मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही है. नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सजावट और धार्मिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

नवरात्र शुरू होने से पहले ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित कराने पहुंच रहे हैं. मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है. भक्तों का मानना है कि मां अंगारमोती अपने दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण करती हैं. यही कारण है कि यहां प्रतिदिन भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में मंदिर परिसर का काफी विस्तार और सौंदर्यीकरण किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.

घी की ज्योत प्रज्ज्वलित करा रहे हैं. 20-25 साल से ज्योत जला रहे हैं. माता हमारी मनोकामना पूरी करती हैं-नरोत्तम नेताम, श्रद्धालु

छोटे करेली से आए हैं. परिवार समेत मंदिर में दर्शन करने आए हैं. नवरात्र के पहले दर्शन करने आए हैं. यहां बहुत बदलाव हो गया है. मंदिर सुंदर हो गया है. श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधा है. दर्शन भी अच्छे हुए हैं-कौशिल्या साहू, श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र पर विशेष व्यवस्थाएं

मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे. इस बार मंदिर में घी और तेल मिलाकर 4500 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

वनदेवी की इच्छा से सभी काम करते हैं. नवरात्र की तैयारी कर रहे हैं. चार से साढ़े चार हजार ज्योत जलने की संभावना है. श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है. धूप से बचने और शौचालय की व्यवस्था है. धर्मशाला की भी व्यवस्था है. दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था है. 9 दिन भंडारा चलता है. सेवादार सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं. माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहता है-जीवराखन मरई, अध्यक्ष, मां अंगारमोती मंदिर ट्रस्ट

मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई की हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचेंगे.

Related Articles

Back to top button