March 18, 2026 10:41 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
दिल्ली/NCR

यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का ‘VIP पहरा’! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्रदूषण पर ऐसे लगेगी लगाम

यमुना नदी के निरीक्षण के लिए दिल्ली सरकार 2 VIP नावें खरीदने जा रही है. इसके लिए करीब 6.20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) की ओर से 12 मार्च को टेंडर का नोटिस जारी किया गया है. टेंडर के मुताबिक दिल्ली सरकार AC केबिन वाली 2 हाई-एंड नावें खरीदेगी. हर नाव की कीमत तकरीबन 3.10 करोड़ रुपये होगी.

दिल्ली सरकार के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है, जबकि सप्लायर तय होने के बाद नावों की खरीद में तकरीबन 5 महीने लग सकते हैं. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यमुना सफाई अभियान के तहत नदी का निरीक्षण करने के लिए VIP और सीनियर अधिकारी इन नावों का इस्तेमाल करेंगे.

टेंडर के मुताबिक इन नावों में कई सुविधाएं होंगी:-

  • AC युक्त बंद केबिन बिजनेस क्लास जैसी VIP सीटें
  • खाने के लिए पेंट्री
  • वॉशरूम
  • 400 लीटर पानी स्टोरेज क्षमता

हर नाव में बैठेंगे 16-20 लोग

इसके अलावा नाव के पीछे ओपन डेक होगा, जहां VIP सार्वजनिक कार्यक्रम या निरीक्षण के दौरान बैठ सकेंगे. टेंडर के मुताबिक हर नाव में 16 से 20 लोगों के बैठने की सुविधा होगी.

Related Articles

Back to top button