March 18, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
दिल्ली/NCR

Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पारा; जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली सहित देशभर के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे मार्च महीने में महसूस हो रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. कई जगह ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. बारिश से मौसम के खुशनुमा होने की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 20 मार्च तक छिटपुट बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को, पश्चिम राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

ओलावृष्टि की भी संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज हवाओं के साथ जारी रहने की संभावना है. विदर्भ में 18 मार्च को, छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को, ओडिशा में 19 से 21 मार्च के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है.

तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद

देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर आंधी-तूफान की गतिविधियों और लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के कारण, अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. अगले एक सप्ताह के दौरान उष्ण लहर की कोई महत्वपूर्ण स्थिति बनने की संभावना नहीं है. बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी महसूस का अहसास हो रहा है.

Related Articles

Back to top button