Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा

Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह

Eid ul fitr 2026 In india: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का बड़ा पावन और महत्वपूर्ण त्योहार है. इसे ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है. ये त्योहार रमजान में पूरे माह के रोज रखने के बाद मनाया जाता है. यह त्योहार नए चांद (शव्वाल महीने की शुरुआत) के दिखने पर मनाया जाता है. ईद-उल-फितर में ईद का मतलब खुशियों से है और उल फितर का मतलब रोजा खोलना बताया जाता है. ईद रमजान के रोजों के पूरा होने की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार है. ईद के दिन लोग अल्लाह का आभार जताते हैं कि उन्होंने उनको रोजा रखने और उसे पूरा करने की हिम्मत दी.

इस्लाम जानकारों के मुताबिक, वैसे तो ईद 20 मार्च यानी आज होनी चाहिए थी, लेकिन 19 मार्च को शव्वाल का चांद नहीं दिखा. वहीं सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में ईद आज मनाई जा रही है. सऊदी अरब के एक दिन बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है. इसलिए भारत में कल ईद का पावन त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन केरल और तमिलनाडु में आज ईद मनाई जा रही है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों है?

केरल और तमिलनाडु में आज क्यों है ईद?

केरल और तमिलनाडु में लोग आज ईद का त्योहार मना रहे हैं. कहा जा रहा है केरल और तमिलनाडु में 19 मार्च गुरुवार को शवल्ल का चांद दिख गया. केरल में मौलवियों ने कहा कि शव्वाल का चांद परप्पनंगडी के चेट्टीप्पाडी में देखा गया. ऐसे में खाड़ी देशों के साथ ही भारत के तमिलनाडु और केरल में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है.

ईद-उल-फितर की क्या है कहानी?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-फितर के त्योहर की शुरुआत 624 ईस्वी में हुई मानी जाती है. इस त्योहार की शुरुआत पैगंबर हजरत मुहम्मद ने मदीना में की थी. ये हिजारत के बाद दूसरा साल था, जब मुसलमानों द्वारा पहला रमजान पूरा किया गया था. जब पैगंबर हजरत मुहम्मद मदिना पहुंचे तो उन्होंने लोगों को दो खास दिनों पर जश्न मनाते देखा. इसके बाद उन्होंने बताया कि मुसलमानों के लिए दो ईद होंगी- ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.