March 22, 2026 6:00 pm
ब्रेकिंग
CG Health Services Update: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिए बड़े निर्देश, ... GPM में जमीन के लिए 'खून-खराबा'! कसाईबहरा सधवानी में महिला की बेरहमी से पिटाई; विवाद के बीच चीखती रह... Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व... बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की 'पोस्टमार्टम... Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से मची चीख-पुकार; ... Sukma Naxal IED Defused: डॉगी नोरा की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, सुकमा में नक्सलियों की साजिश नाकाम;... सूरजपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'! 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; नशे के सौदागरों में... Pachmarhi Health Crisis: पचमढ़ी में डॉक्टरों का टोटा, इमरजेंसी में नहीं मिलता इलाज; मंकी बाइट के मरी... Guna Police Suspend News: गुजरात की कार से मिला 1 करोड़ नकद, मामला दबाने के आरोप में थाना प्रभारी और... Chhatarpur Weather Update: छतरपुर में भीषण गर्मी का कहर, समय से पहले तैयार हुई गेहूं की फसल; किसानों...
लाइफ स्टाइल

गर्मी में ‘वरदान’ हैं चिया और सब्जा सीड्स! शरीर को रखेंगे AC जैसा ठंडा, बस भूलकर भी न करें ये एक गलती; वरना पेट हो जाएगा खराब

चिया और सब्जा दोनों ही टिनी सीड्स हैं, लेकिन ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. खासतौर पर गर्मी के दिनों में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है. ये आपकी बॉडी को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं. इसी के साथ ये आपके डाइजेशन, हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इन सीड्स को कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. हेल्थ लाइन के मुताबिक, चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. चलिए जान लेते हैं चिया और सब्जा सीड्स को खाने का तरीका और इसे खाने में कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए.

सब्जा सीड्स में भी चिया सीड्स की तरह ही कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. हेल्थ लाइन के मुताबिक, तुकमारिया,बेसिल सीड्स के नाम से पहचाने जाने वाले सब्जा में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसमें अल्फा-लिनोलेकिनक एसिड यानी ओमेगा 3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में होते है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

चिया और सब्जा सीड्स कैसे खाएं?

अगर डाइट में चिया और सब्जा सीड्स शामिल करने हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि रात में ये बीज पानी में भिगोकर रख दें. ये जेल जैसे बन जाते हैं. सुबह इसे एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें. चाहे तो थोड़ा सा नींबू का रस इसमें एड करें. इससे शरीर के टॉक्सिन भी बाहर निकालने में हेल्प मिलती है. इसके अलावा चिया और सब्जा सीड्स को दही में डालकर खा सकते हैं. इन बीजों को स्मूदी या फिर पुडिंग में डाला जा सकता है. नारियल पानी में भी चिया और सब्जा सीड्स डालकर खाना फायदेमंद रहता है.

कौन सी गलती न करें?

अगर आप चिया और सब्जा सीड्स को डाइट में शामिल कर रहे हैं तो इसे कभी भी सीधे कंज्यूम करने की गलती न करें. कहने का मतलब है कि चिया और सब्जा सीड्स को बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए. इससे ये आपके गले में फंसने का डर रहता है. इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि रोजाना 2 चम्मच (भीगे हुए) से ज्यादा सीड्स न खाएं. सूखे चिया और सब्जा सीड्स खाने से आपके डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है.

ये लोग रखें ध्यान

अगर आपको किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है और आप मेडिसिन भी ले रहे हैं तो चिया या फिर सब्जा सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें. डॉ शिखा शर्मा कहती है कि खासतौर पर किडनी फेलियर की स्टेज थ्री वालों को चिया सीड्स खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल इस सिचुएशन में बहुत सीमित मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट लेने होते हैं.

एलर्जी वाले खाने से बचें

अगर आप किसी भी तरह के फूड्स के प्रति संवेदनशील यानी सेंसिटिव है तो चिया-सब्जा या फिर किसी भी तरह के फूड को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए. जैसे अगर आपको तिल, मूंगफली आदि खाने से एलर्जी होती है तो चिया सीड्स से भी हो सकती है, क्योंकि इसमें भी प्रोटीन पाया जाता है.

Related Articles

Back to top button