March 22, 2026 10:38 pm
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
हरियाणा

विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर ‘कतराते’ नजर आए पूर्व सीएम; हरियाणा कांग्रेस में फिर मचेगी रार?

झज्जर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को झज्जर जिले के गांव हसनपुर स्थित कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। यह मुलाकात जहां एक ओर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसका सामाजिक पहलू भी सामने आया।

दरअसल पूर्व सीएम हुड्डा कुलदीप वत्स के भतीजे की शादी के बाद उनके परिवार से मिलने और नई बहुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस मौके पर घर का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और उत्सव जैसा नजर आया।

मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है और इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के बयान आ रहे हैं कि अपने चेहरे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है तो वह इस सवाल से बचते नजर आए।

वहीं वोट रद्द होने के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और भी अहम बना दिया। राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी इस कार्यक्रम के जरिए देखने को मिला

Related Articles

Back to top button