March 25, 2026 8:19 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
मध्यप्रदेश

Viral News: साली से इंस्टाग्राम पर करते थे ऐसी बातें, अजनबी के हाथ लगी पर्सनल चैट; जीजा की शादीशुदा जिंदगी में मचा कोहराम

सोशल मीडिया के इस दौर में आपकी पुरानी बातचीत कभी भी गले की फांस बन सकती है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को अपनी ही साली के साथ की गई पुरानी इंस्टाग्राम चैट के कारण भारी कीमत चुकानी पड़ी. अज्ञात आरोपी ने निजी चैट वायरल करने की धमकी देकर युवक से अब तक करीब एक लाख रुपये ऐंठ लिए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित युवक पूर्व में अपनी साली से इंस्टाग्राम पर बातचीत करता था. इस चैट में कुछ निजी और व्यक्तिगत बातें शामिल थीं. समय बीतने के साथ साली की शादी हो गई और युवक ने मर्यादा और पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए उससे बातचीत पूरी तरह बंद कर दी.

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी इन दोनों की पुरानी चैट किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गई. यहीं से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वह सिलसिला, जिसने पीड़ित की रातों की नींद उड़ा दी.

किश्तों में वसूली मोटी रकम

अज्ञात आरोपी ने चैट के स्क्रीनशॉट पीड़ित को भेजकर उसे डराना शुरू किया। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे और उसके वैवाहिक जीवन को तबाह कर दिया जाएगा। बदनामी के डर से पीड़ित युवक ने आरोपी की मांगें मान लीं और अलग-अलग किश्तों में लगभग 1 लाख रुपये आरोपी के बताए अनुसार दे दिए. हैरानी की बात यह है कि एक लाख रुपये वसूलने के बाद भी आरोपी का लालच कम नहीं हुआ और वह लगातार और अधिक पैसों की मांग करने लगा.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

बार-बार की जा रही पैसों की मांग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अंततः पीड़ित ने कोतवाली थाने में न्याय की गुहार लगाई. थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साइबर सेल की मदद से उस डिजिटल फुटप्रिंट को ट्रेस किया जा रहा है जिसके जरिए यह वसूली की जा रही थी.

Related Articles

Back to top button