March 25, 2026 8:21 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...
मध्यप्रदेश

Gwalior Crime News: ग्वालियर में बहू ने ससुर को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल; पुलिस का बड़ा एक्शन

ग्वालियर। शहर के लश्कर स्थित दाल बाजार क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने 70 वर्षीय ससुर के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

ससुर पर अत्याचार

दाल बाजार स्थित बांबे बेकरी के पास रहने वाले 70 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद चौबे ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे पूरन कुमार चौबे की शादी आशा चौबे से हुई थी। शादी के शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में बहू का व्यवहार बदल गया।

खाना देना बंद, घर में प्रवेश रोका

पीड़ित के अनुसार, आशा चौबे ने उन्हें खाना देना बंद कर दिया और घर के अंदर आने से भी रोकने लगी। उन्हें अक्सर घर के बाहर ही रहना पड़ता था। इस व्यवहार से बुजुर्ग लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो रहे थे।

मारपीट कर किया घायल

मामला उस समय गंभीर हो गया जब बुजुर्ग घर के अंदर पहुंचे। इस पर बहू ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर धक्का दिया और सिर दीवार में दे मारा, जिससे उन्हें चोट लगी और खून निकल आया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और पानी पिलाया। इसके बाद आशा चौबे के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button