March 26, 2026 2:07 pm
ब्रेकिंग
रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ... Petrol Diesel Rumor: तेल-गैस की अफवाहों पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया से 1 घंटे में हटेगा आपत्तिजनक पोस... UP Petrol Diesel News: गोरखपुर-प्रयागराज में पेट्रोल खत्म होने की उड़ी अफवाह, पंपों पर उमड़ी भारी भी... Ghazipur News: 'हमारी भी शादी करा दे सरकार', गाजीपुर में 1784 कुंवारों की अनोखी गुहार, जानें पूरा मा...
पंजाब

Crime News: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; इलाके में भारी तनाव

लुधियाना: महानगर में घर में अपने परिवार के साथ सो रही एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी को दबोच लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि घटना 21 मार्च की रात की है। उस वक्त वह अपने पति अरविंद कुमार, बेटे शुभम कुमार, बेटी नंदनी और अपनी तीसरी बेटी (पीड़िता) के साथ घर में सो रही थी। आधी रात के करीब जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई। पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई कि जब वह रात को बाथरूम गई, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी बादल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।

बेटी की हालत और उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी बादल के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button