March 25, 2026 7:25 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
दिल्ली/NCR

Weather Update 2026: दिल्ली में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी, 10 राज्यों में मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट; मार्च में फिर लौटेगी ठंड?

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में यानी गुरुवार को एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 27 मार्च के आसपास भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 26 से 30 मार्च के बीच इन राज्यों के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का क्या हाल?

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को हल्की बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को मौसम बदल सकता है, जहां कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और आंधी चल सकती है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा. 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई दिनों तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है.

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. खासकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्या है हाल?

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 26 से 28 मार्च के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिम भारत के महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा. तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button