March 29, 2026 2:19 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
दिल्ली/NCR

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’! पाकिस्तान-नेपाल रूट से आ रही थी मशीन गन और विदेशी पिस्टल; 10 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे मॉड्यूल को भंडाफोड़ किया है जो अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई करता था. इसका लिंक पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में पहले अवैध हथियार सप्लायरों के साथ है. इस गैंग से जुड़े 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से 21 विदेशी पिस्टल, मशीन गन, 200 जिंदा कारतूस और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुए हैं

इनके पास से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें सब-मशीन गन (चेक गणराज्य निर्मित) और अलग अलग पिस्टल शामिल हैं. इनमें PX-5.7, Stoeger (तुर्की निर्मित), PX-3 (चीन निर्मित), Shadow CZ (चेक गणराज्य निर्मित), Beretta (इटली निर्मित), Taurus (ब्राजील निर्मित), और Walther (जर्मनी निर्मित) हैं. PX-5.7 का इस्तेमाल विशेष बल (Special Forces) ही करते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

इन हथियारों की तस्करी भारत में पाकिस्तान से, भारत-नेपाल सीमा के रास्ते की जाती थी और फिर इन्हें दिल्ली-NCR तथा अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किया जाता था.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हथियारों की सप्लाई में शामिल था. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button