March 25, 2026 7:41 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
झारखण्ड

Garhwa School Fee News: गढ़वा में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक, री-एडमिशन और एनुअल चार्ज के नाम पर वसूली अवैध; प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश

गढ़वाः जिले के निजी विद्यालयों में री एडमिशन एवं पुस्तकों में निजी विद्यालयों की कमीशनखोरी के खिलाफ जिला प्रशासन शख्ती बरत रहा है. छात्र अभिभावक संघ के प्रतिनिधिमंडल के आवेदन पर गढ़वा डीसी ने वीडियो जारी कर निर्देश दिए हैं.

डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए दिशा निर्देश

प्राइवेट स्कूलों द्वारा अवैध रूप से एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट चार्ज एवं अन्य विभिन्न शुल्कों की वसूली, महंगे प्रकाशकों की किताबें जबरन बेचने तथा परीक्षा शुल्क के नाम पर अत्यधिक राशि लेने के मामले में गढ़वा डीसी ने शख्त कदम उठाए हैं. यह कदम छात्र अभिभावक संघ से मिली शिकायत के बाद डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

री एडमिशन या एक्स्ट्रा फीस लेना गैर-कानूनीः डिप्टी कमिश्नर

इस बीच, डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग के दौरान छात्र अभिभावक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अभिभावकों की चिंताओं के बारे में डिटेल में बताया. डिप्टी कमिश्नर ने पॉजिटिव रुख अपनाते हुए साफ कहा कि रीएडमिशन या किसी और तरह की फीस की आड़ में एक्स्ट्रा फीस लेना पूरी तरह से गैर-कानूनी है. अगर कोई प्राइवेट स्कूल ऐसी वसूली करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मनमानी करने वाले विद्यालयों की मान्यता रद्द की जाएगीः डीसी

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित मांगें भी रखी जिसमें बस एवं ऑटो में बच्चों को अत्यधिक संख्या में ले जाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगे रखी हैं. वहीं, डीसी दिनेश यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी भी विद्यालयों में रीएडमिशन के नाम पर जबरन अवैध वसूली की जाती है तो ऐसे विद्यालयों पर कठोर कार्यवाई की जाएगी. उन्होंने शिकायत के लिए एक नंबर भी जारी किया है और हिदायत दी है कि अगर कोई भी विद्यालय मनमानी करता है तो उस विद्यालय की मान्यता रद्द की जाएगी.

Related Articles

Back to top button