March 27, 2026 3:28 am
ब्रेकिंग
आस्था के आंगन में नारी शक्ति का उदय: किलकिला धाम में भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा बंजारा... भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...
बिहार

Purnia Murder Case: पूर्णिया में खौफनाक वारदात! ड्यूटी से लौट रहे बस ड्राइवर को चाकू से गोदा, 2 पत्नियों का एंगल आया सामने

बिहार में पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में एक बस ड्राइवर की दिनदहाड़े चाकू गोदरकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल बस ड्राइवर के अस्पताल ले गए, जहां उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि उसकी दो शादियां हुई थीं, पहले वाली पत्नी से विवाद चल रहा है. कोर्ट में मामला विचाराधीन है. उन्होंने ये भी बताया कि पहली वाली पत्नी की बहन और बहनोई ने दोपहर में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मरंगा मिल्की निवासी जुगेश यादव के रूप में हुई है. वह कौटिल्य बस का चालक था और पूर्णिया से रुपौली रूट पर बस चलाता था.

क्या है मामला?

परिजनों ने बताय कि जुगेश यादव ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी से उसका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन था. परिजनों का आरोप है कि दिन में उसकी पहली पत्नी और उसका जीजा बस स्टैंड पहुंचकर जुगेश यादव से झगड़ा किया था. इस दौरान उन्होने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.

ड्यूटी समाप्त कर शाम को जब जुगेश यादव घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ दूर पहले रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल जुगेश को स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button