March 29, 2026 2:01 pm
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...
मध्यप्रदेश

MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, पूजा-पाठ के बाद तवा डैम से नहरों में छोड़ा गया पानी

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के किसानों के चेहरे शुक्रवार सुबह खिलखिला उठे, जब उन्होंने मूंग की फसल में पानी जाते देखा. किसानों को उम्मीद है कि इस बार उनकी मूंग की फसल खूब लहलहाएगी. मूंग की फसल को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार यानि 27 मार्च की सुबह 9 बजे तवा डैम से नहरों में पानी छोड़ा गया. जल प्रवाह शुरू करने से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और समय पर पानी मिलने पर खुशी जताई.

पूजा-पाठ के बाद नहरों में छोड़ा गया पानी

तवा डैम के एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि “हरदा जिले के लिए बायीं तट मुख्य नहर से जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने बताया कि किसानों की मांग और मूंग फसल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाएगा.” पानी छोड़ने से पहले पूजा-अर्चना एसडीओ एनके सूर्यवंशी द्वारा संपन्न कराई गई. इस अवसर पर मौजूद किसानों ने उम्मीद जताई कि समय पर सिंचाई पानी मिलने से मूंग की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा और उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी.

348.38 मीटर तवा डैम का जलस्तर

एसडीओ सूर्यवंशी ने कहा कि आज सुबह तवा जलाशय का जलस्तर 348.38 मीटर (1143.00 फीट) दर्ज किया गया है. जलाशय की लाइव क्षमता 862 एमसीयूएम है और वर्तमान में जलभराव 44 प्रतिशत है. बायीं तट मुख्य नहर से 766 क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जाएगा.

तवा परियोजना के अनुसार 1 अप्रैल से सिवनी-मालवा क्षेत्र की रायगढ़, मकड़ई, भिलाड़िया और मिसरोद उपनहरों में पानी पहुंचेगा. इसके बाद 5 अप्रैल से इटारसी और नर्मदापुरम क्षेत्र की सुपरली, इटारसी और होशंगाबाद उपनहरों में जल आपूर्ति शुरू की जाएगी. इसके अलावा पिपरिया शाखा नहर (सोहागपुर) के लिए दायीं तट मुख्य नहर से 8 अप्रैल से किसानों की मांग के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा.” तय कार्यक्रम के अनुसार सभी क्षेत्रों में पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाएगा.

समय पर पानी मिलने से किसानों को मूंग की फसल की सिंचाई में राहत मिलेगी और उत्पादन बढ़ने की संभावना है. किसान भी लंबे समय से नहरों में पानी छोड़े जाने का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button