March 29, 2026 6:39 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
छत्तीसगढ़

CG Education News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में लागू होगा ‘गुजरात मॉडल’, गजेंद्र यादव का बड़ा बयान

दुर्ग: अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का दुर्ग में आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में बदलाव को लेकर अहम बातें कही है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के एजुकेशन सिस्टम में गुजरात मॉडल को लागू किया जाएगा. प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल को अपनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

सरकारी स्कूलों की ओर लौट रहे छात्र- गजेंद्र यादव

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि ढाई लाख से अधिक बच्चे, जो पहले निजी स्कूलों में पढ़ते थे, अब सरकारी स्कूलों में लौट रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकारी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि मजबूरी में प्राइवेट स्कूलों की ओर जाने वाले छात्र अब सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कर सकें. अंगना कार्यक्रम में दौरान गजेंद्र यादव ने अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान भी किया.

कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं में आंसर शीट खराब मिलने की शिकायतों पर मंत्री यादव ने स्वीकार किया कि कुछ खामियां सामने आई है. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है, इसलिए शुरुआती स्तर पर कुछ समस्याएं आई है, जिन्हें जल्द सुधार लिया जाएगा- गजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़

पेट्रोल डीजल में एक्साइज ड्यूटी घटना स्वागत योग्य- गजेंद्र यादव

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेट्रोल और डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला आम जनता को राहत देने के लिए लिया गया है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री ने स्पष्ट कहा कि देश में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार जनहित में निर्णय लिए जा रहे हैं. उन्होंने इस फैसले को लेकर पीएम मोदी की सराहना की है.

Related Articles

Back to top button