March 29, 2026 8:30 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
मध्यप्रदेश

Tragic Death in Car Fire: कार में आग लगने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता के सामने ही जिंदा जला बच्चा; मैकेनिक की लापरवाही आई सामने

महू: मध्य प्रदेश के महू में एक कार में भीषण आग लग गई. आगजनी में एक चार साल के बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर खंडवा रोड पर सेल सिटी के समीप हुई. यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. हादसे में एक बच्चा बुरी तरह जल गया, जिससे उसकी जान चली गई. आग लगने की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची.

बच्चे को कार में छोड़ दूसरा वाहन ठीक करने लगे पिता
सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के अनुसार, ”इंदौर खंडवा रोड पर सेल सिटी के समीप सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई थी. आग लगने से कार में मौजूद बच्चे चिराग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, बच्चे का पिता संजय पेशे से मैकेनिक है. वह कार से अपने साथ बेटे को लेकर एक अन्य वाहन सुधारने के लिए मौके पर पहुंचे थे. बच्चे के पिता द्वारा दूसरी गाड़ी को सुधारा जा रहा था. इस दौरान बच्चा अकेला कार में मौजूद था.

इसी दौरान अचानक कार में आग गई. देखते ही देखते आग पूरी कार में फैल गई. जिसके चलते कार में मौजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. आग लगने का कारण संभवत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

4 साल के बच्चे की जलकर मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार कार सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें अचानक आग लग गई. आग बुझाने के लिए बेहद प्रयास किए गए. इस दौरान कार में मौजूद बच्चे की जलने से मौत हो गई. सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है. वही जांच के बाद बच्चे का शव इंदौर जिला अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक तौर पर कार में शार्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया जा रहा है. दरअसल गर्मी के दिनों में गाड़ियों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने और इंजन के गर्म होने के चलते आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं.

Related Articles

Back to top button