March 31, 2026 2:52 pm
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!
झारखण्ड

Jharkhand Peace Process: गढ़वा में तनाव के बाद दिखा भाईचारा: रामनवमी का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की चौकसी रही सख्त

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा में शांतिपूर्वक रामनवमी जुलुस निकाला गया. जुलूस में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर भी शामिल हुए. बिचला टोला में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय में पिछले दो दिनों से चल रहा था विवाद रामनवमी के दिन माहौल शांत रहा. लोग अपने-अपने घरों के अंदर थे. पूरे इलाके को ड्रोन से नजर रखी जा रही थी.

शुक्रवार को भी रमकंडा के बिचला टोला स्थित मुस्लिम बहुल इलाके में भारी पुलिस की तैनाती की गई थी. इधर, रामभक्त जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे, वहीं पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही थी. स्थानीय लोगों का मानना है कि हिन्दू के पर्व में सिर्फ ये परेशानी होती है, लेकिन मुस्लिम के पर्व में हमलोग भाईचारगी दिखानी पड़ती है. आरएसएस के जिला संयोजक ने कहा कि यह देश सविंधान से चलेगा न की सरिया से. धार्मिक स्वतंत्रता सब को मिला हुआ है फिर उन्होंने जुलूस को क्यों रोका.

वहीं, घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी घटना स्थल का दौरा किया. भाजपा विधायक ने कहा कि ये सरकार की लापरवाही है. तुष्टिकरण की राजनीती की जा रही है. उनका ईद, मुहर्रम, बाकी पर्व भाईचारे के साथ मनाया. रामकांडा की घटना छः डिसमिल में बने चबूतरे पर झंडा गाड़ने से शुरू हुआ. यह पुस्तैनी रास्ता है, जिसे रोका जा रहा है. वहीं, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि विपक्षी लोग इसमें भी राजनीती कर रहे हैं, जो कि गलत है. पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. पूर्व में रामकांडा में हिन्दू भाई या मुस्लिम भाई सभी को आपस में मिलकर त्यौहार मनाते आ रहे हैं.

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी रही. एसडीपीओ, एसडीएम सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे. एसडीएम ने कहा कि कल एक घटना घटी थी, जिसके बाद हिन्दू-मुस्लिम में विवाद हो गया था. वहीं, एसडीपीओ ने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण रहा. दोनों पक्ष से बातचीत कर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई.

Related Articles

Back to top button