March 29, 2026 8:24 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में आज बदला रहेगा मौसम का मूड: बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट; जानें अगले 3-4 दिनों का हाल

रांची: झारखंड में आज 28 मार्च को मौसम का मिजाज फिर से बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक से घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य के कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

गर्मी से मिलेगी निजात

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों की बात करें तो 29 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 30 मार्च को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना है और किसी बड़े अलर्ट की उम्मीद नहीं है.

1 अप्रैल तक रह सकता है असर

हालांकि 31 मार्च को एक बार फिर मौसम सक्रिय हो सकता है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर लौटने की संभावना है. इसके बाद 1 अप्रैल को दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. जबकि 2 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम के इस बदले रुख को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

Related Articles

Back to top button