March 29, 2026 8:24 pm
ब्रेकिंग
Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार...
पंजाब

Varinder Singh Ghuman Death Case: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर भाई रब्बी बाजवा का बड़ा खुलासा, पुलिस और दोषियों को दे डाली खुली चेतावनी

 बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत के मामले में अमृतसर पुलिस द्वारा फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के चार वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है।

इस बीच मृतक के भाई रब्बी बाजवा ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले को सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि हत्या बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रब्बी बाजवा ने यह भी कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी अदालत के आदेश के नया मेडिकल बोर्ड बनाना गलत है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी दी कि यदि दोषियों का पक्ष लिया गया तो वे सबूतों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर स्थित अस्पताल में सर्जरी के दौरान वरिंदर घुम्मन की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते एक स्वस्थ खिलाड़ी की जान चली गई। परिवार ने यह भी दावा किया कि मृत्यु के बाद शरीर पर संदिग्ध निशान दिखाई दिए, जिससे गलत मेडिकल प्रक्रिया की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button