March 29, 2026 6:41 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
हरियाणा

Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ योजना’ के तहत बुजुर्गों के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर भक्तिमय माहौल रहा और मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “आज अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्मभूमि के लिए जो ट्रेन रवाना हुई है, वह केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुँचाने का एक सेतु बन गई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है।

 बुजुर्गों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अयोध्या के बाद अब अप्रैल के अंत में एक विशेष तीर्थ ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब के लिए रवाना की जाएगी, ताकि प्रदेश के बुजुर्ग गुरुधाम के दर्शन कर सकें। विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन जैसी अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढता है। मैंने आज सुबह ही स्थिति की समीक्षा की है; हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे।”

Related Articles

Back to top button