April 2, 2026 4:19 pm
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी और मौत के बी... Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री... झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में...
पंजाब

पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

 पंजाब से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों और ट्रांसपोर्टरों के लिए राहत भरी खबर है। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर बने विवाद और विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टैक्स दरों को वापस पहले जैसा कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि टैक्स वृद्धि को लेकर फैली गलतफहमियों और असंतोष को देखते हुए सरकार ने पुराने रेट ही लागू रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि टोल टैक्स को फास्टैग से जोड़ने की कोशिश के चलते भ्रम पैदा हुआ था, जिसे अब दूर कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब 5 सीटर वाहनों से 70 रुपये और 6 से 12 सीटर वाहनों से 110 रुपये ही एंट्री टैक्स लिया जाएगा, जैसा पहले लिया जाता था।

इस मुद्दे की गूंज पंजाब तक पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। वहीं, इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और एंट्री टैक्स व पेट्रोल-डीजल पर सेस को जनविरोधी बताया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार पहले टैक्स बढ़ाकर अब दबाव में पीछे हटी है। विपक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि अगर टैक्स बढ़ोतरी लागू होती तो पंजाब और हरियाणा के ट्रांसपोर्टर ‘चक्का जाम’ कर सकते थे, जिससे हिमाचल का पर्यटन और व्यापार प्रभावित होता।

Related Articles

Back to top button