April 3, 2026 5:06 pm
ब्रेकिंग
Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ... राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय ... हापुड़ का 'बंटी-बबली' गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बना... मोतिहारी में 'जहर' बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद ... बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां
खेल

IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों कटी सैलरी

पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में औसत प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में फेल रहे अभिषेक शर्मा आखिरकार अपने रंग में लौट आए. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अभिषेक की पारी ने सनराइजर्स को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. मगर इस योगदान के बावजूद SRH के स्टार ओपनर को खुद नुकसान हो गया क्योंकि मैच के बाद BCCI ने उनकी सैलरी काटने का ऐलान किया. अभिषेक को ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के उल्लंघन का दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया गया, जिसके चलते उनके खाते में पूरी सैलरी नहीं आएगी.

ईडन गार्डन्स में गुरुवार 2 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2026 के छठे मैच में अभिषेक शर्मा ने जितनी जोरदार बैटिंग की, उतना ही आक्रामक उनका बर्ताव भी रहा और यही उन पर भारी पड़ा. मैच के दौरान उन्होंने एक मौके पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर IPL तक, इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाता. यही अभिषेक के साथ हुआ और BCCI की ओर से IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का दोषी पाते हुए अभिषेक की सैलरी से 25 पर्सेंट हिस्सा काट दिया.

अभिषेक को हुआ कितना नुकसान?

अब सवाल ये है कि अभिषेक शर्मा को IPL में एक मैच के लिए कितनी सैलरी मिलती है? इस सैलरी से उनका कितना पैसा कटेगा और खाते में कितना आएगा? BCCI के नियमों के मुताबिक, IPL के हर मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल हर खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये मिलते हैं. ये लीग की सभी टीमों पर एक समान रूप से लागू होता है और खिलाड़ियों की ऑक्शन सैलरी से अलग होते हैं. यानि अभिषेक शर्मा को भी KKR के खिलाफ मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलने थे.

मगर BCCI ने इस मैच फीस का 25 पर्सेंट काटने का ऐलान किया, जिसके चलते अभिषेक की इस मैच की सैलरी से 1,87,500 रुपये कट गए और उनके खाते में सिर्फ 5,62,500 रुपये ही आएंगे. अभिषेक की सिर्फ सैलरी ही नहीं कटी बल्कि लेवल-1 के अपराध का दोषी पाते हुए उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया. अगर 4 डिमेरिट पॉइंट्स होते हैं तो खिलाड़ी पर कम से कम 1 मैच का बैन भी लगता है.

जबरदस्त पारी का विवादित अंत

मैच की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन कूट दिए. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके जमाए. हालांकि, उनकी पारी का अंत विवादित रूप से हुआ, जब वरुण चक्रवर्ती ने उनका जबरदस्त कैच लपका. हालांकि, ऐसा लग रहा था कि गेंद मैदान पर लग गई थी लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे सही कैच माना. अभिषेक ने उस वक्त इस फैसले पर नाखुशी भी जाहिर की थी.

Related Articles

Back to top button