April 3, 2026 8:51 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
छत्तीसगढ़

कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में सनसनी

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा से एक हैरान और परेशान करने वाला केस सामने आया है. यहां एक महिला के खिलाफ एक लड़के के साथ अनाचार का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग और महिला के बीच सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ा. उसके बाद महिला ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया.

भोरमदेव के होटल में दुराचार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बालक की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक महिला से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संपर्क मुलाकात तक पहुंच गया. आरोप है कि 1 मार्च 2026 को महिला ने बालक को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे मानसिक दबाव और भावनात्मक प्रलोभन में लेकर अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया.बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी महिला ने बालक को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से दबाव में आ गया और तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका. बाद में साहस जुटाकर पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई.

थाना कोतवाली कबीरधाम में पोक्सो अधिनियम की धारा 04 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. उसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है- योगेश कश्यप, टीआई, थाना कोतवाली, कवर्धा

सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान लोगों से दोस्ती से पहले सोच विचार करने की जरूरत है. पुलिस ने इस केस में समय रहते कार्रवाई की. अब आरोपी महिला सलाखों के पीछे है.

Related Articles

Back to top button