Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप... Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ... Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा... भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों प... Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द... खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मि... Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्...

Karnal Highway Accident: करनाल में हाईवे पर टायर ब्लास्ट से मची तबाही! एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, मासूम बच्चा घायल

करनाल: करनाल के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नई अनाज मंडी के पास चल रही एक कार का अचानक टायर फट गया. तेज रफ्तार के बीच यह एक छोटा सा हादसा देखते ही देखते बड़ी टक्कर में बदल गया.

एक के बाद एक टकराईं गाड़ियां : सबसे आगे चल रही अल्टो कार जैसे ही टायर फटने के कारण रुकी, पीछे से आ रही गाड़ियों को संभलने का मौका नहीं मिला. नतीजा करीब 5 से 6 वाहन एक-दूसरे से भिड़ते चले गए और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चालकों ने सुनाई आपबीती :वाहन चालक तुषार, जो परिवार के साथ सफर कर रहे थे, उन्होंने बताया कि, “कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.” वहीं, एक अन्य वाहन चालक शिवम ने बताया कि, “अचानक ब्रेक लगने से हमारी गाड़ी भी टकरा गई और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा.” वहीं, दूसरे वाहन चालक नीतिश कुमार ने बताया कि, “आगे खड़ी कार को देखकर उन्होंने नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई.” इसके अलावा एक अन्य वाहन चालक अनुभव शर्मा ने कहा कि, ” हमने गाड़ी संभाल ली थी, लेकिन पीछे से आई गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी.”

एक बच्चा घायल, बाकी सुरक्षित : हादसे में एक 10 साल के बच्चे को हल्की चोट आई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. गनीमत रही कि बाकी सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

जाम से जूझते रहे राहगीर : टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. वाहनों की कतारें दूर तक लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस की तत्परता से हालात सामान्य : सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. टीम ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया. डायल-112 पुलिस टीम जगमेंद्र सिंह ने कहा कि, ” सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे. यातायात सुचारू कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.