Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्त... CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुल... Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप... Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ... Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा...

Crime News: दूल्हा असली और दुल्हन नकली! हिस्ट्रीशीटर के घर चल रही थी शादी, तभी आ धमकी ‘नकली पुलिस’; जानें इस अजीबोगरीब केस का सच

यूपी के गोरखपुर जिले में शादी के नाम पर संगठित ठगी और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है, जो पहले फर्जी शादी तय कराता था और फिर नकली पुलिस बनकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करता था. पुलिस ने गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा निवासी एक परिवार अपने बेटे की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था. इसी दौरान उनकी मुलाकात हरियाणा के एक बिचौलिए से हुई, जिसने गोरखपुर की लड़की का रिश्ता दिखाया. परिवार रिश्ता पक्का करने गोरखपुर पहुंचा, जहां एक घर में पूरी शादी की रस्में कराई गईं. जयमाल तक हो गई और परिवार को भरोसा दिला दिया गया कि शादी विधिवत संपन्न हो रही

20 हजार में महिला बनी थी फर्जी मौसी

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि राजस्थान के कोटा निवासी मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्ममोहन मीणा की शादी खोज रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकाल हरियाणा निवासी राजू शर्मा से हुई. जिसने गोरखपुर की रहने वाली 3 लड़कियों के फोटो उन्हें भेजे और इनमें से एक पसंद आ जाने पर शादी तय करा दी.

कब हुई थी शादी?

12 मार्च को राजू मुकेश के परिवार को लेकर गोरखपुर आया और यहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर शादी की रस्म हुई. लड़की अंकुर की कथित मौसी शैला देवी लेकर आई थी. जांच में पता चला कि शैला देवी ने मौसी बनने के लिए 20 हजार रुपए अंकुर से लिए थे.

जयमाल के तुरंत बाद पहुंची फर्जी पुलिस

शादी की रस्म पूरी होते ही अचानक अंकुर पुलिस की वर्दी में अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया और खुद को दरोगा बताते हुए परिवार को धमकाना शुरू कर दिया. गैंग ने कहा कि यह शादी गलत तरीके से कराई जा रही है और सभी को जेल भेज दिया जाएगा. इसके बाद परिवार को डराकर बंधक बनाया गया और लाखों रुपये की मांग की गई.

डर का माहौल बनाकर की गई लूट

आरोपियों ने पूरे परिवार पर ऐसा दबाव बनाया कि पीड़ित पक्ष ने करीब 3 लाख रुपये की व्यवस्था कर उन्हें दे दिए. पैसे मिलते ही गैंग मौके से फरार हो गया. पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल में नकली रिश्तेदार बनकर आरोपी शामिल थे. कोई मौसी बनकर आया तो कोई बहन बनकर, ताकि परिवार को शक न हो

गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार

मामले की जांच के बाद पुलिस ने अंकुर और राजू शर्म सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास नकदी और नकली पुलिस आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं. कथित लुटेरी दुल्हन और उसकी एक साथी युवती अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.