Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
'गृह मंत्री मतदाताओं को डरा रहे हैं...' राजेश ठाकुर का अमित शाह पर बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव को ल... Ambedkar Jayanti 2026: रांची में बाबा साहेब को किया गया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अ... Ambedkar Jayanti 2026: पाकुड़ और धनबाद में बाबा साहेब की जयंती की धूम, मंत्री इरफान अंसारी ने संविधा... सांसद ढुल्लू महतो ने ट्रेजरी घोटाला को लेकर राज्य सरकार को घेरा, बोले- 'धनबाद ट्रेजरी की भी हो उच्च ... Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 'हाथ लगाते ही रेत क... Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला... प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत... Raipur News: रायपुर की बड़ी गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज; जानें अब ... Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ... क्या है 'सियान गुड़ी' योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इस...

Betrayal News: प्रेमी के लिए घर में की चोरी, फिर उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; फूट-फूटकर रोई प्रेमिका

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने प्रेम और विश्वास के नाम पर रूह कंपा देने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है. एक 17 साल की नाबालिग लड़की जिसे अपना प्रेमी समझकर घर-बार छोड़ने को तैयार थी, उसी प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी जिंदगी तबाह कर डाली. घटना नूरपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, टीटू पाल नामक युवक पिछले चार-पांच महीनों से लड़की के संपर्क में था. उसने लड़की को अपने प्यार के जाल में इस कदर फंसाया कि उसने अपने ही परिवार को दांव पर लगा दिया.

Betrayal News: साजिश के तहत, टीटू ने लड़की को नींद की गोलियों के दो पत्ते लाकर दिए. 8 अप्रैल की रात लड़की ने परिवार के सभी सदस्यों की चाय में वे गोलियां मिला दीं. जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया, तब टीटू लड़की के घर पहुंचा. प्रेमी के कहने पर लड़की ने घर की अलमारी से सोने-चांदी के तमाम जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी समेटी और रात 10 बजे उसके साथ फरार हो गई.

बैंक्वेट हॉल में गैंगरेप

Betrayal News: टीटू लड़की को लेकर एक जानने वाले के बैंक्वेट हॉल के कमरे में पहुंचा. वहां उसने अपने तीन दोस्तों रितेश, विशेष और मोहन को भी बुला लिया. आरोप है कि वहां सभी ने जमकर शराब पी और फिर उस नाबालिग लड़की के साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया. वारदात के बाद आरोपी सुबह 5 बजे लड़की को वापस उसके घर के पास छोड़ गए. लड़की चुपचाप घर में आकर सो गई. परिवार जब सुबह सोकर उठा, तो उन्हें सिर भारी होने के बावजूद यह अंदाजा नहीं था कि रात भर में क्या खेल हो चुका है.

चोरी की सूचना पर खुली पोल

10 अप्रैल को जब लड़की की मां को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था, तो उन्होंने गहने निकालने के लिए अलमारी खोली. गहने गायब देख घर में हड़कंप मच गया. परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को चोरी की सूचना दी. जब पुलिस घर पहुंची और जांच शुरू की, तो नाबालिग लड़की डर गई. उसने रोते हुए घरवालों के सामने पूरी सच्चाई उगल दी.

हिस्ट्रीशीटर निकला मुख्य आरोपी

एसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी टीटू पाल एक शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ मुरादाबाद, गजरौला और अमरोहा में पहले से ही 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 3 केस पॉक्सो एक्ट, 2 वाहन चोरी और 2 घर में घुसकर चोरी के मामले शामिल हैं.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टीटू पाल, विशेष और एक नाबालिग आरोपी (मोहन) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रितेश अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.