Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dumka News: दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का भारी विरोध, ग्रामीणों ने 3 कर्मियों को बनाया बंधक; इलाके मे... Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का सितम, जमशेदपुर सबसे गर्म; 17 अप्रैल को इन जिलों म... 'गृह मंत्री मतदाताओं को डरा रहे हैं...' राजेश ठाकुर का अमित शाह पर बड़ा हमला, पश्चिम बंगाल चुनाव को ल... Ambedkar Jayanti 2026: रांची में बाबा साहेब को किया गया नमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर अ... Ambedkar Jayanti 2026: पाकुड़ और धनबाद में बाबा साहेब की जयंती की धूम, मंत्री इरफान अंसारी ने संविधा... सांसद ढुल्लू महतो ने ट्रेजरी घोटाला को लेकर राज्य सरकार को घेरा, बोले- 'धनबाद ट्रेजरी की भी हो उच्च ... Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 'हाथ लगाते ही रेत क... Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला... प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत... Raipur News: रायपुर की बड़ी गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज; जानें अब ...

Strange Wedding News: 12 लाख की कार और गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात, फिर भी दुल्हन ने तोड़ी शादी; बोली- ‘मेकअप का सामान नहीं दिया’

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर कस्बे से शादी के हंगामे की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. एक बैंकट हॉल में निकाह की रस्में चल रही थीं, लजीज पकवान परोसे जा रहे थे. लेकिन तभी दुल्हन के एक इनकार ने शादी के जश्न को जंग के मैदान में तब्दील कर दिया. मामला नूरपुर के इस्लाम नगर निवासी उस्मान के पुत्र शुऐब उर्फ बब्बू की बारात का है, जो नहटौर के नाज बैंकट हॉल पहुंची थी.

 दूल्हा और दुल्हन आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन निकाह से ठीक पहले दुल्हन ने निकाह करने से साफ मना कर दिया. दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा पक्ष ने वादे के मुताबिक मेकअप तक का सामान नहीं दिया. दुल्हन ने दो टूक कहा कि जिसे उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल नहीं, उसे वह निकाह नहीं करेगी.

’12 लाख की नई कार सजाकर लाया था’

 दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा शुऐब सदमे में आ गया. उसने मिन्नतें करते हुए कहा कि वह अपनी शादी के लिए 12 लाख की नई गाड़ी खरीद कर और उसे फूलों से सजवा कर लाया है. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. देखते ही देखते हंसी-खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन बोली- मेरे लिए तो मेकअप का सामान भिजवाया नहीं. मैं ऐसे लड़के से शादी ही नहीं करूंगी.

जमकर चले ईंट-पत्थर, क्षतिग्रस्त हुई दूल्हे की कार

 विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते बैंकट हॉल के बाहर पथराव होने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर ईंटें चलीं. इस हंगामे में दूल्हे की वह नई चमचमाती कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके शीशे पथराव में टूट गए.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, बेरंग लौटी बारात

 सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रव कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया. मौके पर मौजूद मौलवियों और गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की काफी कोशिश की, लेकिन दुल्हन किसी भी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं हुई. अंततः, चिकन-मटन और रसमलाई का लुत्फ उठाने आई बारात को बिना दुल्हन के ही बेरंग वापस लौटना पड़ा. पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है, शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.