Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच श... Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

Andhra Pradesh News: कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और बोलेरो की टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत

Bolero tanker collision: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कल्लूदेवकुंटा गांव के पास गुरुवार सुबह बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे के बाद गाड़ी में ही फंसे श्रद्धालु

बोलेरो का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए. काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही. गाड़ी में ही कुछ लोग बुरी तरह फंस गए. इन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. मौके पर भीड़ जुट गई.

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया

इस हादसे में घायल 13 श्रद्धालुओं को तत्काल एमिगनूर और कुरनूल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के कारण सड़क़ पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. मृतकों के परिवार सदमे में हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन का मलबा हटाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.